फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आधार बनवाना हुआ आसान, अब बायोमेट्रिक और अपडेट की सुविधा आपके घर तक; जानिए पूरी प्रक्रिया और शुल्क

यदि कोई व्यक्ति बुजुर्ग, दिव्यांग या किसी कारणवश चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है और आधार केंद्र तक नहीं पहुंच सकता तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए घर बैठे आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई इस सुविधा के तहत नागरिक 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर घर पर आधार सेवा के लिए अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि पर अधिकृत कर्मी घर पहुंचकर आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस सेवा के लिए घर बैठे आधार बनवाने या अपडेट कराने पर 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, यदि एक ही पते पर किसी अन्य व्यक्ति का भी आधार नामांकन या अपडेट कराया जाता है तो उसके लिए 350 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें