फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत में तालाब खोदने को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

Arun Parashar Updated Sun, 17 May 2026 04:29 PM IST

किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना से तालाब खोदने के लिए 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इससे उन्हें वर्षा जल संचयन, मत्स्य पालन और फसलों की सिंचाई का लाभ मिलेगा। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसकी कुल लागत 1.05 लाख निर्धारित की गई है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान राशि 52,500 रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। तालाब का आकार 22×20×3 मीटर निर्धारित किया गया है। किसान agridarshan.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें