आगरा के किरावली लेखपाल सभागार में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार प्रभारी खंड विकास अधिकारी अछनेरा, तहसीलदार किरावली दीपांकर, तहसीलदार किरावली राजपाल सिंह, उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।