इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मेंटल हेल्थ एडवोकेसी एंड एक्शन का तीन दिवसीय ग्लोबल समिट नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में छह जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें देश-विदेश के 300 से अधिक विशेषज्ञ बढ़ती मानसिक बीमारियों और इससे बचाव पर व्याख्यान देंगे। सिकंदरा-बोदला रोड स्थित फीलिंग्स माइंडस संस्था कार्यालय में डिजिटल पोस्टर जारी किया। संस्था अध्यक्ष चीनू अग्रवाल ने बताया कि समिट की थीम ब्रिजिंग पॉलिसी एंड प्रैक्टिस: लेट एक्शन स्पीक है। इसमें मानसिक बीमारियां, नीतियों और बचाव पर देश-विदेश के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। अमेरिकन साइक्लोजिकल एसोसिएशन के सीईओ डॉ. आर्थर सी. इवांस ने कहा कि मानसिक विकार विश्व त्रासदी का रूप ले रही है। मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि मानसिक परेशानियों से कोई अछूता नहीं रहा है। बच्चे, शिक्षक, सेना, पुलिस समेत सभी इसकी जद में आ रहे हैं। संस्था उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रविंद्र अग्रवाल, केसी जैन, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. रेनू अग्रवाल, रीतू सिंह आदि मौजूद रहे।