आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा दो दिन में 15864 ने छोड़ दी। शनिवार और रविवार को 28 केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित परीक्षा में 47040 परीक्षार्थी बुलाए गए। इनमें से 31176 ने ही परीक्षा दी। बाकी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर, दोनों दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।