रेलवे विभाग ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। मंडल भर के स्टेशनों और ट्रेनों में जांच के दौरान 2699 यात्रियों को पकड़ा गया। 17.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जांच में 1058 बिना टिकट यात्रियों से 9.29 लाख, 1460 अनियमित यात्रियों से 8 लाख और धूम्रपान करने और गंदगी फैलाने पर 181 लोगों से 18.550 रुपये वसूले जुर्माना वसूला गया।