फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ब्रज में मनाई वट अमावस्या, मंदिरों में उमड़ी आस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 10 Jun 2021 05:03 PM IST

ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाएं करती हैं। ब्रज के मंदिरों में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की कामना से इस व्रत को रखा जाता है। अमावस्या तिथि को रोहिणी नक्षत्र, गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, सूर्य एवं चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे। अत: यह व्रत फलदायी होगा।  मान्यता के अनुसार, देवी सावित्री ने अपने पति को इसी वृक्ष के नीचे पुन: जीवित किया था। तभी से इस दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें