फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में बड़ा हादसा: डीसीएम की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, तीन घायल

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Updated Mon, 09 Aug 2021 05:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के कोतवाली सोरों क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। कासगंज-सोरों मार्ग पर रविवार देर रात अनियंत्रित डीसीएम लोडर गाड़ी ने कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य कांवड़िये गंभीर घायल हो गए। घटना को लेकर कावड़ियों में काफी आक्रोश फैल गया। उन्होंने डीसीएम चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों और डीसीएम चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें