फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ट्रेनों में सिंगर बनकर करता था दोस्ती, बेहोश कर लूट लेता था बदमाश, गिरफ्तार

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 04 Oct 2021 03:45 PM IST

जींस-शर्ट, आंखों पर चश्मा, महंगे जूते, हाथ में घड़ी और आईफोन। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक बदमाश इसी अंदाज में अपना शिकार बना लेता था। पहले यात्रियों से दोस्ती कर खुद को बॉलीवुड सिंगर बताकर बातों के जाल में फंसाता था। इसके बाद चाय और बिस्कुट में नशे का पाउडर मिलाकर पिला देता था। बेहोश कर रकम और सामान लूटकर फरार हो जाता था। आगरा में पुलिस ने बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 19 मोबाइल, लैपटॉप, आभूषण व नशीला पाउडर बरामद किया गया है। आरोपी का नाम दलजीत कुमार है। वह पंजाब का रहने वाला है। आगरा में किराये पर रहता था। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें