फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिमान एक्सप्रेस: देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन के छह साल पूरे, केक काट मनाई गई वर्षगांठ

Tue, 05 Apr 2022 03:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

देश की सबसे तेज चलने वाली पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के संचालन के मंगलवार को छह साल पूरे हो गए हैं। पांच अप्रैल 2016 को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा के बीच पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। दो साल बाद इसका विस्तार झांसी तक कर दिया गया, लेकिन इसकी रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आया। मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेमी हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस की छठवीं वर्षगांठ मनाई गई। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिजाइन का केक को काटा गया।  दिल्ली से झांसी के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के साथ ही यात्रियों में इजाफा हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें