वृंदावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक श्री ठाकुर राधा रमन जी महाराज का प्रकाट्य उत्सव बुधवार को मनाया गया। उनका अभिषेक यमुना जल से किया गया। वहीं गोस्वामियों ने इस अवसर पर पंचामृत से भी अभिषेक किया। लेकिन ठाकुर जी के दर्शन से भक्त इस बार भी वंचित रह गए। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर इन दिनों बंद चल रहे हैं। सिर्फ मंदिर के अंदर ही सेवा चल रही है।