फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में हुआ तेज धमाका: दहशत में आए पुलिसकर्मी, एक किमी दूर तक सुनी गई आवाज

Mon, 28 Mar 2022 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

आगरा के एत्मादपुर थाने की छत पर सोमवार को तेज धमाका हो गया, जिससे पुलिसकर्मियों में दहशत फैल गई। धमाका इतनी तेज था कि थाने परिसर की खिड़कियों का कांच तक टूट गया।  किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि धमाका आखिर किससे हुआ? जानकारी के मुताबिक थाना परिसर में मालखाना व हवालात की छत पर कबाड़ रखा हुआ है। दोपहर करीब 2:45 बजे उसी में तेज धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज आसपास एक किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के साथ ही थाने से एकाएक धुंआ उठने लगा, जिससे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। धमाके के कारण का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें