फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Wed, 09 Aug 2017 10:54 PM IST
आशीष शर्मा, अमर उजाला टीवी/ आगरा

आगरा के शाहगंज में मंगलवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद भारी बवाल हुआ। जिसके बाद मामले में पथराव- फायरिंग के साथ-साथ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की। पीड़ित पक्ष पर पुलिस की कार्रवाई के बाद शाहगंज के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद किया और धरने पर बैठ गए। बाजार बंद की खबर पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझा कर मामला शांत कराया। वहीं व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की दोषी पक्ष पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें