फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में 14 लाख रुपये की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद लुटेरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 27 Dec 2020 07:46 PM IST

आगरा की पॉश कॉलोनी लॉयर्स कॉलोनी में शनिवार रात को दो बदमाशों ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में करीब 14 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले हथियार तानकर गोदाम मालिक प्रवीन बंसल की पत्नी शालिनी, कर्मचारी और गार्ड को बंधक बनाया, फिर तीनों को कमरे में बंद करके ताला लगा दिया। इसके बाद कैश लूटकर कर्मचारी की बाइक से ही फरार हो गए। मालिक प्रवीन बंसल के आने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। बदमाशों ने खुद को परिचित बताया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें