फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 11 लाख की लूट से मची खलबली

Wed, 25 Aug 2021 12:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

आगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर रुनकता में मंगलवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे सुधीर फिलिंग स्टेशन के कैशियर शेशवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 11 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। बदमाशों ने पहले कर्मचारियों को अपनी बाइक से टक्कर मारकर जमीन पर गिराया। इसके बाद थैला लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दो फायर किए, जिसमें से एक मिस हो गया। बदमाश थैला लूटकर मांगरौल गांव की ओर भाग निकले। रास्ते में बदमाशों ने एक राहगीर की बाइक भी लूट ली और अपनी बाइक खड़ी छोड़ गए। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें