फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में कुंभ बैठक के लिए यमुना किनारे बसा 'आस्था का नगर', देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Updated Sat, 13 Feb 2021 10:23 AM IST

हरिद्वार कुंभ से पहले ब्रज की पावन भूमि पर 40 दिवसीय कुंभ बैठक मेले का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को करेंगे। वृंदावन में यमुना नदी किनारे यह धार्मिक आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद करा रहा है। वृंदावन कुंभ बैठक मेले में देशभर से हजारों साधु-संत शामिल होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने भव्य व्यवस्थाएं की हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद शैलजाकांत मिश्रा ने बताया कि वृंदावन कुंभ बैठक का पहला शुभ स्नान दिवस 16 फरवरी को है, लेकिन मेले का उद्घाटन 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें