फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में मनाया गया कृतिका दीपोत्सव: 11 हजारों दीपों से जगमग हुआ श्री रंगनाथ मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 20 Nov 2021 12:17 AM IST

मथुरा के वृंदावन में दक्षिण भारतीय शैली के भव्य श्री रंगनाथ मंदिर में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर में 11 हजार दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस उत्सव को कृतिका दीपोत्सव कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जहां उत्तर भारत में देव दीपावली मनाई जाती है, वहीं दक्षिण भारत में इस दिन कृतिका दीपोत्सव मनाया जाता है। 

कहा जाता है कि कृतिका दीपोत्सव पर बहनें भाइयों की मंगल कामना के लिए भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित करती हैं और चावल की मुड़ी और गुड़ के लड्डू बनाकर प्रसाद लगाया जाता है। जिसके बाद वह प्रसाद भाई और परिवार में सभी को वितरित किया जाता है। इसी भाव के साथ रंगनाथ मंदिर में दशकों से यह उत्सव जारी है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें