फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फतेहपुरसीकरी में राजा टोडरमल की बारादरी में मिला 'इतिहास का खजाना', उत्खनन जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 20 Jan 2021 03:54 PM IST

फतेहपुर सीकरी में राजा टोडरमल की बारादरी के पास पानी का टैंक और फव्वारा मिला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों का कहना है कि यह मुगलकालीन है और 450 साल पुराना है। बारादरी के संरक्षण के लिए उत्खनन किया जा रहा था इसी दौरान यह सामने आया। टैंक और फव्वारा बारादरी का ही हिस्सा लग रहा है। उत्खनन जारी है और एक ओर की दीवार निकलनी बाकी है।एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार के निर्देशन में फतेहपुर सीकरी में राजा टोडरमल की बारादरी का संरक्षण चल रहा है। यहां जब मजदूर पत्थर तराश रहे थे तो फर्श पर कुछ डिजाइन पैटर्न नजर आए, जिनकी मिट्टी हटाने पर लगा कि नीचे कुछ दबा हुआ है। एएसआई अधिकारियों ने यहां उत्खनन कराया तो मुगलकालीन वास्तुकला का भव्य नमूना सामने आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें