आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में हिंदी नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस नाट्य उत्सव में कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। इन नाटकों में शहर से लेकर देश तक की समस्याओं को उठाया गया। इसी दौरान ‘गड्ढा’ नाम के नाटक में शहर की सड़कों की हालत को दर्शाया गया। होली पब्लिक स्कूल ने ‘रोशनी की किरण‘ नाटक के जरिये दिखाया,कि लोग किस तरह विदेशी चकाचौंध से प्रभावित हो रहे हैं। सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज ने ‘द्रौपदी-द्वापर से कलियुग’ तक नाटक का मंचन किया।