सोमवार को फिरोजाबाद पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि आज राजनीति का हिंदूकरण हो गया है। पहले राजनीतिक दलों में धर्मनिरपेक्ष बनने की प्रतिस्पर्धा थी लेकिन आज हिंदू बनने की स्पर्धा है। राहुल गांधी कहते हैं कि मैं हिंदू हूं। अखिलेश यादव कहते हैं कि काशी के विकास में मेरा सहयोग है। ममता बनर्जी चंडी पाठ कर रही है। योगी अयोध्या जा रहे हैं। ऐसे में 2022 में जो भी जीतेगा वह ही हिंदूवादी होगा।
उन्होंने कहा हिंदू हित के लिए उनका संगठन काम कर रहा है। हिंदूओं को संगठित होकर अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए। हिंदुओं की मदद के लिए देशभर में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आगरा, मथुरा, दिल्ली, अहमदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में यदि कोई हिंदू परेशान है तो हेल्पलाइन नंबर 02066803300 मिलाने पर मदद पहुंचाई जाएगी।