ताजनगरी आगरा में मंगलवार को स्वेदशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘दास्तान-ए-खुसरो’ की प्रस्तुति की गई। ये शानदार कार्यक्रम ताज पूर्वी गेट स्थित होटल खेमा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सैयदा हमीर, जाकिया जहीर और रैनी सिंह समेत कई कलाकारों ने अमीर खुसरो को जीवंत कर दिया। ‘दास्तान-ए-खुसरो’ का आयोजन केंद्रीय पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।