फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दारू ठेकों पर धावा, महिलाओं ने बरसाई लाठियां

Sun, 02 Apr 2017 10:48 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ आगरा

आगरा के साथ साथ अब फिरोजाबाद और मैनपुर में भी शराब के ठेकों का विरोध जोर पकड़ने लगा है। खासकर महिलाएं इस विरोध में सबसे आगे नजर आ रही हैं। रविवार को जहां आगरा के नुनिहाई में महिलाओं ने शराब के ठेकों पर पहुंचकर तोड़फोड़ की तो वहीं रामनगर की पुलिया और अलबतिया क्षेत्र में ठेकों से शराब की बोतलें निकाल कर उन्हें फोड़ दिया। इसके साथ ही फ़िरोज़ाबाद में भी ठेकों का विरोध जोर पकड़ने लगा है। मैनपुरी के लालपुर में तो महिलाओं ने शराब के खोखे में आग लगा दी। लोग प्रदेश सरकार से पूर्ण शराब बंदी की मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें