फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वृंदावन में 10 नवंबर से ब्रज रज उत्सव, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 09 Nov 2021 12:01 AM IST

मथुरा के वृंदावन में यमुना किनारे कुंभ स्थल पर 10 नवंबर से ब्रज रज उत्सव शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित यह उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। इसमें लोकल फॉर वोकल का संदेश देने के लिए हुनर हॉट लगाई गई है, जिसमें स्टॉल लगाई जाएंगी। ब्रज रज उत्सव में ब्रज संस्कृति की झलक दिखेगी।

ब्रज रज उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी सोमवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने उत्सव की व्यवस्थाएं का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक की।  सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि ब्रज रज उत्सव में बॉलीवुड और भजन गायक भी अपने प्रस्तुति देंगे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें