फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजे सीएम योगी, कहा- पहले माफिया हावी थे, अब उन पर पुलिस हावी है

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Dec 2021 10:28 PM IST

एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम होली तक मुफ्त राशन के साथ दाल, चना, नमक और तेल बंटवा रहे हैं। यह तभी हो रहा है, जब माफिया पर अंकुश लगा। पहले की सरकारों में पूरा खाद्यान्न माफिया के पास चला जाता था और गरीब देखता रह जाता था। पहले माफिया हावी थी, अब उन पर पुलिस हावी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की। सपा, बसपा कहां थी? सपा अध्यक्ष के बारे में कहा कि बबुआ के लिए तो कहना ही क्या। ये सभी होम क्वारंटीन हो गए थे। ट्विटर पर दुष्प्रचार कर रहे थे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें