फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एत्मादपुर में हुए बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, वीडियो में देखें कैसे हुई टैंकर से टक्कर

Sat, 05 Nov 2022 04:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में गुरुवार की सुबह नेशनल हाईवे 2 पर हुए बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें हाईवे पर टैंकर खड़ा दिखाई दे रहा है। तभी पीछे से रोडवेज बस आती है और टैंकर से टकरा जाती है। बस के टकराने के बाद चिंगारी भी उठती है। घटनास्थल पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी दिखाई दे रही है। 

आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस कानपुर से मथुरा जा रही थी। उसमें करीब 30-35 यात्री सवार थे। एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर में हाईवे पर जोधा अकबर होटल के सामने बस हाईवे पर खड़े टैंकर से टकरा गई थी। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई थी, कई घायल हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें