कासगंज जिले में शनिवार को पटियाली कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने पहुंचे। कार्यकर्ता आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अफसरों के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी किसी को पीटता दिखाई दे रहा है।