बुधवार को आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में बीजेपी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भी शिरकत की। वहीं इस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जो समाज अपने अतीत को भूल जाता है वह मिट जाता है।