फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को बांटे गए पल्स ऑक्सीमीटर

Fri, 04 Jun 2021 01:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री अमरनाथ सेवा मंडल के सहयोग से गुरुवार को 25 जरूरतमंद लोगों को पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ईशा प्रिया समेत अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। उन्होंने इस पहल के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। सीडीओ ईशा प्रिया, परियोजना निदेशक केके सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, डीसी मनरेगा पीसी राम और जिला विकास अधिकारी पीके राय ने जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर का वितरण किया। सीडीओ ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के मद्देनजर पल्स ऑक्सीमीटर बेहद फायदेमंद उपकरण है। इससे लोग अपना ऑक्सीजन लेवल तत्काल चेक कर सकते हैं। उन्होंने ऑक्सीमीटर मिलने वाले लोगों से आसपास के लोगों की मदद के लिए भी कहा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें