आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लोको पायलट्स की मोबाइल एप के जरिए निगरानी की जाएगी। आगरा कैंट पर मंडल रेल प्रबंधक रंजन यादव ने फुटप्लेट मानीटरिंग सिस्टम को लांच करते हुए लोको इंस्पेक्टर्स को टैबलेट दिए। टैबलेट के जरिए ही लोको इंस्पेक्टर, लोको पायलट्स पर नजर रखेंगे।