फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मुठभेड़: पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, पैर में गोली लगने से एक हुआ घायल

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 14 Dec 2021 08:01 PM IST

आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों का गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना हरीपर्वत थाना क्षेत्र में सोमवार रात को पालीवाल पार्क तिराहे पर हो रही पुलिस चेकिंग में आती बुलेट मोटरसाइकिल को रोकने के प्रयास किया तो उस पर सवार दो युवक विश्वविद्यालय की तरफ मुड़ कर भागने लगे। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसका नाम शाहरुख उर्फ कासिम पुत्र अशफाक निवासी नगला मेवाती, थाना ताजगंज है। पकड़ा गया अरुण वशिष्ठ पुत्र ज्ञान प्रकाश निवासी बाग राजपुर, सदर है। घायल शाहरुख के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल और तीन कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें