मानसून के इंतजार में रहने वाले किसानों के लिए मानसून ही कभी-कभी आफत बन जाता है। अब आगरा के किसानों को ही ले लीजिए। आगरा में 11 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, किसानों की फसलें आबाद होने की जगह बर्बाद हो गईं। ऐसे में सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का ऐलान किया लेकिन वो महज ऐलान ही साबित हुआ क्योंकि किसानों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजा देने के नाम पर बहका रहा है।