फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date: किस दिन आएगी 20वीं किस्त? | Kisan

Wed, 18 Jun 2025 04:41 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पीएम किसान योजना को भारत सरकार सिर्फ किसानों के लिए चलाती है जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों को है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि 20 जून 2025 को ये किस्त जारी हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये किस्त क्या सच में इस दिन जारी हो सकती है या नहीं।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त 20 जून 2025 को यानी 3 दिन बाद जारी हो सकती है। ऐसे में ये जान लें कि ये दावा सच नहीं माना जा सकता क्योंकि अब तक सरकार की तरह से 20वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यही नहीं, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 20वीं किस्त जारी होने की तारीख नहीं दी गई है। यहां पर अभी भी 24 फरवरी 2025 को जारी हो चुकी 19वीं किस्त की जानकारी ही अपडेट है।

ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि आखिर 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में ही हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है। पर ये किस तारीख को जारी होगी ये कहना थोड़ा मुश्किल है और इसके लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना ही बेहतर विकल्प है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें