दिल्ली में तीन दिवसीय ठुमरी महोत्सव का आगाज एक सुरीली शाम के साथ हुआ। ठुमरी यानी हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक और लोक साहित्य का मिश्रण। इस सुरीली शाम में कई दिग्गज हस्तियों ने सुरीले रंग बिखेरे। पंडित छन्नूलाल मिश्र, आरती अंकलीकर और इंद्राणी मुखर्जी ने इस तीन दिवसीय महोत्सव के पहने दिन अपने सुरों के रंग से समा बांध दिया।