जकार्ता में आयोजित हो रहे 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया तो उनके लिए खेल से जुड़े लोगों के बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं। आपको बता दें कि बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को 11-8 से हराया।