फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पर फतेह के साथ विराट ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

Mon, 18 Sep 2017 08:07 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सीरीज का पहला वनडे जीतते ही विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सभी फॉर्मेट को मिलाकर लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया। श्रीलंका दौरे पर 9-0 से जीत दर्ज करने के बाद विराट सेना ने अपना विजय अभियान चेन्नई में भी जारी रखा और अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार दसवीं जीत हासिल की। बता दें कि इससे पहले धोनी ने लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन इस मैच में जीत के साथ ही विराट कोहली अब नंबर वन हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें