अंडर 19 क्रिक्ट वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से मात दी है। मैन ऑफ द मैच रहे कप्तान पृथ्वी शॉ ने 94 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में गेंदबाजों ने भी काफी प्रभावित किया। मैच के बाद भारत के तेज गेंदबाजों की चर्चा दुनियाभर में हो रही है क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे।