शुक्रवार को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज की कमान विराट कोहली को दी गई है। गौर करने वाली बात ये है कि टी20 टीम में एमएस धोनी को शामिल नहीं किया गया है।