आईसीसी और बीसीसीआई के बीच आईसीसी के नए वित्तीय मॉडल को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आईसीसी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर सभी देशों को टीमों की सूची भेजने के लिए 25 अप्रैल की डेडलाइन जारी की गई थी। आईसीसी द्वारा डेडलाइन जारी करने के बावजूद बीसीसीआई ने टीम की सूची नहीं भेजी है। जिसके बाद से भारतीय टीम के चैपियंस ट्रॉफी में खेलने के आसार कम लग रहे हैं।