लखनऊ में बने पहले ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल के लोकार्पण के मौके पर महिला तैराक गरिमा कपूर ने सिंक्रोनाइज स्विमिंग से जमकर वाहवाही लूटी। उत्तर प्रदेश की पहली सिंक्रोनाइज तैराक गरिमा ने संगीत की धुन पर स्विमिंग और जिमनास्टिक्स की जुगलबंदी पेश की। इस मौके पर गरिमा का हौसला बढ़ाने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। राज्य सरकार गरिमा को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से भी सम्मानित कर चुकी है।