आरपीएस ने केकेआर को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरपीएस ने केकेआर के खिलाफ पहली जीत कर ली। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएस को 155 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में आरपीएस ने सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के 93 रनों की पारी के चलते लक्ष्य पांच गेंद रहते ही हासिल कर लिया। राहुल त्रिपाठी को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।