विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रैप सॉन्ग वायरल हो रहा है। ये रैप फेसबुक पेज Exhale sports ने बनाया है, जिसमें तीन लड़के बॉलीवुड गाने की फेमस धुन पर रैप गा रहे हैं। ये रैप वाकई बहुत ही कैची है, जिसमें अलग अंदाज से कोहली की खासियत और उनके आक्रमक अंदाज को अनोखे ढंग से बयां किया गया है।