इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, सीनियर क्रिकेटर युवराज सिंह की तीन साल बाद वन-डे और टी-20 टीम में वापसी हुई है। टी-20 में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी भी हुई है। वहीं, दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने वाली एमएस धोनी भी दोनों फॉर्मेट वाली टीम में शामिल किए गए हैं।