महिला विश्वकप के शुरुआती दो तीन मैच के बाद से महिला क्रिकेट एकाएक लाइमलाइट में आया। जिस टीम ने मैच दर मैच लोगों का अपने खेल, अपने प्रदर्शन से दिल जीता वो थी भारतीय महिला क्रिकेट टीम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल तक आते आते ऐसा लगा मानो भारतीय महिला क्रिकेट का दोबारा से जन्म हो गया हो। भारतीय महिला टीम भले ही विश्वकप न जीत पाई हो लेकिन लोगों का दिल जीतने में जरूर कामयाब हुई। देखिए, भारत में महिला क्रिकेट पर अब आम लोग क्या सोचते हैं, अमर उजाला टीवी की इस रिपोर्ट में।