मंगलवार को इंडिया-ए और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वॉर्म-अप मैच की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से होनेवाली तीन मैचों की वन-डे सीरीज से पहले धोनी ने चार जनवरी को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स की कप्तनी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे और टी-20 का कैप्टन बना दिया है।