कटक वनडे में भारत ने इंग्लैड को 15 रनों से हराकर मैच के साथ 3 मैचों की सीरीज भी 2-0 से जीत ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर युवराज सिंह के 150 और महेंद्र सिंह धोनी के 124 रनों की बदौलत 382 रनों का लक्ष्य दिया। धोनी ने 124 रनों की पारी में 5 छकके लगाए, और इन छक्कों के साथ धोनी वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए। देखिए वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी ।