किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली 67 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पंजाब ने 7.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। संदीप शर्मा को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संदीप ने अपने चार ओवर के कोटे में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।