देश की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के बाद लौटी। इस मौके पर उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने पत्रकारों से बातचीत की। जोश से भरी कप्तान ने साफ कहा कि ये तो बस शुरुआत है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ढ़ेरों जीत अपने खाते में दर्ज करने वाली है।