भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप क्वालीफायर्स में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोलंबो मे खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम ने मोना मेशराम और मिथाली राज के अर्धशतकों के बदौलत 33 ओवरों मे लक्ष्य हासिल कर लिया।