फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी मंजिल के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें : आरपी सिंह

Mon, 12 Feb 2018 06:22 PM IST
आलोक त्रिपाठी, अमर उजाला टीवी/ वाराणसी

भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बांए हाथ के तेज गेंदबाज आर पी सिंह वाराणसी पहुंचे और स्कूली बच्चों से मुलाकात की। आर पी सिंह यहां सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल्स के बाबतपुर कैंपस के पहले वार्षिकोत्सव में बातौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बच्चों से रू-ब-रू हुए तेज गेंदबाज आर पी सिंह ने कहा कि अब पहले जैसा वक्त नहीं है, अब पढ़ाई के साथ ही लोग खेल के महत्त्व को भी समझ रहे हैं। बच्चों को सफलता पाने के लिए आर पी ने गुरुमंत्र देते हुए कहा कि आपको अपनी मंजिल तय करके उसके लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने चाहिए। एक बार में बड़ी छलांग लगाने से नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें