ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रनों से हारने के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पुणे की पिच के समर्थन में आ गए हैं। विजय ने प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि पुणे का विकेट खराब नहीं बल्कि, चुनौतीपूर्ण था। दरअसल पुणे टेस्ट मैच के रेफरी क्रिस ब्रॉड ने पुणे की पिच को खराब बताया था। विजय से पहले कोहली ने भी ब्रॉड की बात का खंडन किया था।